ममता सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गला घोंटा है: अमित शाह

Please Share

नई दिल्ली: बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में रथयात्रा की इजाजत से इनकार करने के कलकत्ता हाई कोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट की बेंच में शुक्रवार को अपील दाखिल की। जिसे हाई कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गला घोंटा। सीएम बीजेपी की यात्रा से डरी हुई है। हमने कई बार रथयात्रा के लिए इजाजत मांगी थी। अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को जितना जोर लगाना लगा लें, हम रथ यात्रा तो निकालकर रहेंगे और इसके लिए ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में माफियाओं का राज हो गया है। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद शुक्रवार को कुचबिहार से रथयात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले थे।

उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि बंगाल में लोकतंत्र का दमन हो रहा है। ममता बनर्जी लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। बंगाल के अंदर जिस तरह से तृणमूल का कुशासण चला है। इसके बाद जो हमनें आवाज उठाई तो इससे ममता जी डरी हुई हैं। उन्हें डर है कि इस यात्रा के निकलने के बाद पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चलेगी। इसलिए उन्होंने यात्रा रोकी। पंचायत चुनाव में इनती हिंसा हुई जितनी आज तक वाम दलों के समय में भी नहीं हुआ था। इस हिंसा में बीजेपी के 20 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, 1341 कार्यकर्ता घायल हुए, कुल 65 से ज्यादा राजनीतिक हत्याएं हुईं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like