‘अपहरण’ की सफलता के लिए एकता व जितेन्द्र हरिद्वार में करेंगे महाआरती

Please Share

हरिद्वार: आगामी मंगलवार को एकता कपूर पिता संग धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचेंगी। एकता अपने पिता अभिनेता जितेंद्र कपूर के साथ यहाँ महाआरती करेंगी। बता दें कि, कई शहरों में उनकी आगामी वेब सीरीज ‘अपहरण’ की धमाकेदार लांचिंग हो चुकी है। उनकी नई वेब सीरीज की शूटिंग हरिद्वार में होने के साथ यह शहर उनके लिये खास बन गया है।

वह यहां अपनी वेब सीरीज की सही शुरुआत के लिये आशीर्वाद लेने पहुंच रही हैं। ‘अपहरण’ वेब सीरीज के सारे कलाकार माही गिल, अरुणोदय सिंह, वरुण वडोला और निधि सिंह भी आरती के दौरान उनके साथ शामिल होंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like