जम्मू कश्मीर: शोपियां में पुलिस पोस्‍ट पर आतंकी हमला, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 1 घायल

Please Share

श्रीनगर: आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र के जेनपुरा पुलिस पोस्ट पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए और एक सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि आतंकी पुलिसकर्मियों के हथियार भी लूट ले गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह पुलिस कर्मी शोपियां में एक अल्‍पसंख्‍यक इलाके की सुरक्षा में तैनात थे। हमला उस समय हुआ जब आतंकी गार्ड रूम में दाखिल हो गए। जिस समय आतंकी गार्ड रूम में दाखिल हुए, वहां पर चार पुलिसकर्मी मौजूद थे।

जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, उनकी पहचान अब्‍दुल मजीद, मंजूर अहमद और मोहम्‍मद आमीन के तौर पर हुई है। चौथे पुलिसकर्मी को घायलावस्‍था में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इस पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like