युवती का हत्यारा निकला जीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Please Share

युवती का हत्यारा निकला जीजा, पुलिस ने भेजा जेल 2 Hindi News Bharat »

हरिद्वार: मंगलौर के आसफनगर झाल से बरामद हुए शव का और आरोपी का पुलिस ने कल देर शाम खुलासा कर दिया है। खुलासे में पुलिस ने बताया कि युवती का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही जीजा निकला।

हरिद्वार निवासी शोभा के हत्यारे को पुलिस ने जेल भेज दिया है। एसएसआई हरिद्वार केदार सिंह चौहान ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने अपना गुनाह कबूला है। कुलदीप ने बताया कि उसने अपनी साली शोभा को रूड़की ले गया और वहीं उसका गला घोंट कर उसके शव को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर गंगनहर में फेंक दिया था। साथ ही कुलदीप ने यह भी कबूला कि उसने शोभा से 1लाख 35 हजार रूपए उधार लिए थे जो ब्याज सहित ढ़ाई लाख तक पहुंच चुका था। जिन्हें वह वापस नहीं कर पा रहा था। जिसके कारण उसने शोभा को मारने की योजना बनाई।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल 26 अगस्त को हरिद्वार के विष्णुघाट क्षेत्र में प्रसाद विक्रेता महिला शोभा की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। वहीं पुलिस को जांच पड़ताल में 30 अगस्त को शोभा का शव आसफनगर झाल मंगलौर में बरामद हुआ। जिसके बाद मृतका के पति गोपाल ने जीजा कुलदीप पर हत्या करने का संदेह जताया था। जो आखिर सच हुआ भी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply