कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से देश आगे बढ़ेगा: मुख्य सचिव

Please Share

देहरादून: 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि आज का दिन उन बलिदानियों को याद करने का है जिनके त्याग एवं बलिदान से हमें इस गौरवशाली गणतंत्र की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान को दुनिया में प्रबुद्ध और गौरवशाली संविधान माना जाता है, जो हमारे बलिदानी पूर्वजों के निःस्वार्थ त्याग से हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अपने भारतीय संविधान का निर्माण कर जनता पर विश्वास किया था। मुख्य सचिव ने कहा  कि आजादी के बाद देश मुश्किलों के दौर से गुजर रहा था, उस समय देश विभाजन आपसी झगड़ो के दौर में था और अधिक संख्या में लोग अशिक्षा,भुखमरी के दौर से गुजर रहे थे। और स्वास्थ्य सेवाएं खराब थी। उस परिस्थति में दुनिया के लोगों को आशंका थी कि सामन्तवाद और औपनिवेशवाद के अधीन रहा हमारा देश भारतीय संविधान को स्वीकार कर पायेगा लेकिन दुनिया की यह आशंका गलत साबित हुई, जबकि आजाद हुए अन्य दूसरे देशों में समय-समय पर संविधान परिर्वतन हुए तथा तख्तापलट की घटनाएं हुई।

हमारे देश की जनता ने संविधान को मजबूत किया है, जिसमें हमारी विधायिका,न्यायपालिका, कार्यपालिका और मीडिया का अहम सहयोग रहा है। उन्होंने ने समस्त अधिकारियों और कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास जनता में आस्था जताते है और संविधान के मूल्यों पर विश्वास व्यक्त करते है, क्योंकि सरकार द्वारा जारी कानून और शासनादेश जनता को लाभ पहुंचाते है और जनता का विश्वास हमारे संविधान और गणतांत्रिक व्यवस्था पर और मजबूत होता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों से अपील की, कि जो जिस स्थान पर कार्यरत है वह अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वाहन करें। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से हमारा देश आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर पुलिस प्लाटून द्वारा झण्डे को सलामी दी गयी और राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गाना प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड पुलिस विभाग द्वारा वर्ष 2016, 2017 एवं 2018 में आयोजित ’रन फॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ अन्तर्राष्ट्रीय हाफ मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को पुरूष्कार दिया गया। इस दौरान सचिव डी.सेन्थिल पाण्डियन, समीक्षा अधिकारी ललित चन्द्र जोशी, राजीव नयन पाण्डेय, राजेन्द्र चन्द्र जोशी कम्प्यूटर सहायक संदीप बिष्ट, संजय काला, संजय थापा, सचिवालय सुरक्षा के हवलदार तुलसी प्रसाद्व पंचोली आरक्षी दीपक बिष्ट और दिनेश धिंगा ने मुख्य सचिव से पुरूष्कार प्राप्त किया। मुख्य सचिव द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं को भी पुरस्कार दिया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like