तीन राज्यों में करारी हार से उत्तराखंड बीजेपी में बौखलाहट: धस्माना

Please Share
देहरादून: राजस्थान, छतीसगड़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से बीजेपी उत्तराखंड में बेचैनी और बौखलाहट व्याप्त हो गई है। यह बात आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही जिसमें भट्ट ने तीन राज्यों में बीजेपी की हार पर कहा कि, अगर जनता घोटालेबाजों को जिताना चाहती है तो जिताएं, हमें क्या?
धस्माना ने कहा कि, बीजेपी अध्यक्ष को जनता के द्वारा दिया गये जनादेश का सम्मान करना चाहिए। उन्होँने कहा कि जनता की राय और समझ पर इस प्रकार की नकारात्मक टिप्पणी से यह साफ प्रदर्शित हो रहा है कि इस करारी हार से बीजेपी नेतृत्व में भारी घबराहट है व आगामी लोक सभा चुनाव में उनको अपना अन्धकारमय भविष्य साफ दिखायी पड़ रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like