तेजप्रताप की वापसी : कहा 2019 लोकसभा चुनाव में तेजस्वी के सारथि बनेंगे

Please Share

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रयाद यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर से अपने बयानों को लेकर मीडिया में छा गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की खबरों के बीच वे तीर्थ यात्रा पर वृंदावन चले गए थे जहां उन्होंने भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया और अब वे वापस से राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। हमेशा की तरह अपने खास स्टाइल में मस्तक पर भस्मा तिलक लगाए हुए तेज प्रताप मीडिया के सामने उपस्थित हुए।

रविवार दोपहर पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में अचानक से अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। यहां उन्होंने पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और छात्र संगठन के नेताओं से काफी देर तक बातचीत की। पिछले कुछ महीनों से तेज प्रताप बिहार की राजनीति से कटे हुए थे। उनकी पर्सनल लाइफ में आई प्रॉब्लम के कारण उनकी प्रोफाइल खराब चल रही थी।

रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उनके छोटे भाई तेजस्विनी यादव के साथ उनके संबंध खराब हो गए हैं लेकिन तेज प्रताप ने हालांकि इन सभी दावों को सिरे खारिज कर दिया है। इसी बीच उनकी शादी के छह महीने के भीतर ही पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ उनके तलाक की खबरें मीडिया में सुर्खियां बन गई। उनका कहना था कि ऐश्वर्या काफी मॉडर्न है जो उनके परिवार से मैच नहीं कर पाती हैं।

रविवार को दो घंटे की चर्चा के बाद तेज प्रताप ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। बीजेपी-आरएसएस पर हमला करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि मैं तीर्थ में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाकर बिहार की सक्रिय राजनीति में लौट आया हूं। अब 2019 के महाभारत में बिहार के कुरुक्षेत्र में उनका वोट सुदर्शन चक्र की तरह सबको ध्वस्त कर देगा।

अपने भाई से अपने संबंधों के बारे में उन्होंने कहा कि तेजस्वी अर्जुन है। तेज प्रताप ने आगे कहा कि अगले साल के महाभारत (लोकसभा चुनावी समर) में भगवान कृष्ण की भूमिका अदा करेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like