सपा-बसपा गठबंधन से बाहर हुई कांग्रेस, मायावती के जन्मदिन पर हो सकता है ऐलान

Please Share

नई दिल्ली: बसपा सूत्रों की मुताबिक यूपी में सपा-बसपा के साथ गठबंधन और सीटों के फॉर्मूला तय हो गया है। दोनों ही दलों ने सीटों के बंटवारे का फ़ॉर्मूला भी तय कर लिया है और इसका औपचारिक ऐलान बसपा सुप्रीमो मायावती के बर्थडे यानी 15 जनवरी को किया जाएगा। इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली छोड़ सकते हैं। इसके अलावा चौधरी अजीत सिंह की पार्टी आरएलडी को  2 से 3 सीटें मिल सकती है। आरएलडी के खाते में बागपत, मुजफ्फरनगर और कैराना संसदीय सीटें दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, दोनों पार्टियों ने सूबे की 80 लोकसभा सीटों में अपने लिए सीटें तय कर ली है। एक फॉर्मूले के मुताबिक बीएसपी 38 और सपा 37 सीटों पर चुनावी लड़ेगी। जबकि दूसरे फॉर्मूले के तहत बसपा 39 और सपा को 37 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेंगी। ऐसे में आरएलडी को 2 सीटें मिल सकती है।

इसके अलावा पार्टी इस दिन अपने गठबंधन से जुड़े सहयोगियों व गैर कांग्रेस व गैर भाजपा दलों के नेताओं को आमंत्रित कर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकती है। मायावती कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में नहीं गईं थीं और दो राज्यों एमपी व राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन देने के बावजूद भाजपा और कांग्रेस को एक जैसा दल बताती रही हैं। हालांकि पार्टी के नेता इस संबंध में सार्वजनिक रूप से कुछ भी नहीं कह रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like