देहरादून: राफेल मुद्दे को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

Please Share

देहरादून: राजधानी देहरादून में राफेल डील मुद्दे को लेकर सियासत पूरी तरीके से गरमाई हुई है। बुधवार को राजधानी दून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर राफेल डील को लेकर लगाए गए आरोपों को लेकर राहुल  गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था लेकिन भाजपा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की झड़प के आगे पुलिस भी लाचार नजर आई।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में जमकर तोड़-फोड़ की साथ ही कांग्रेस दफ्तर में लगे पोस्टर भी फाड़ दिये। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ते नजर आए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like