उत्तराखण्ड सरकार ने गन्ना किसानों को दिया तोहफा, गन्ना बकाया भुगतान के लिए 98 करो़ड़ रूपए अवमुक्त

Please Share

देहरादून: नये साल के मौके पर उत्तराखण्ड सरकार ने गन्ना किसानों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए 98 करोड़ रूपए की राशि सरकारी चीनी मिलों को अवमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। दो-तीन दिनों में यह राशि सरकारी चीनी मिलों को मिल जाएगी। अनुपूरक बजट में इसकी व्यवस्था की जा चुकी है।

गौरतलब है कि हाल ही में राज्य में गन्ना मूल्य में भी एक रूपए प्रति कुंटल की बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तराखंड में गन्ना मूल्य यूपी की तुलना में प्रति कुंटल 2 रूपए अधिक है।  अब गन्ने की अगेती प्रजाति के लिए 327 रुपये प्रति कुंटल और सामान्य प्रजाति के लिए 317 रुपये प्रति कुंतल क्रय मूल्य होगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like