गहलोत सरकार के 23 मंत्रियों ने ली शपथ

Please Share

नई दिल्ली:  राजस्थान में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल का विस्‍तार हो गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने नवगठित गहलोत सरकार के 23 मंत्रियों और गोपनियता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी मौजूद थे। इस बार के गहलोत के नए कैबिनेट के लिए 13 कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई हैं। वहीं गहलोत के इस कैबिनेट में 10 राज्य मंत्री भी बने हैं।

राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंत्री के तौर पर सबसे पहले बीडी कल्ला उनके बाद रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल अंजाना, सालेह मोहम्मद, और गोविंद सिंह डोटासरा ने शपथ ली है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में शपथ लेने वालो में ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव, और आरएलडी के सुभाष गर्ग शामिल है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like