उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 बिंदुओं में से 8 बिन्दुओं पर मुहर, जाने मुख्य फैसले..

Please Share

देहरादून: बुधवार को उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 10 बिंदु आए, जिनमे से 8 बिन्दुओं पर मुहर लगी। इनमे  सचिवालय में कार्य कर रहे 27 निगम कर्मचारी को नियमित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्ष में कमेटी  बनाई जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद नियमितीकरण पर फैसला होगा। उधम विभाग में सिंगापुर युनिवर्सिटी और प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते के ढाई लाख सिंगापुर डॉलर यूनिवर्सिटी को सरकार देगी। स्मार्ट सिटी के लिए बेहतरी के लिए यूनिवर्सिटी अध्यन करेगी।

इसके अलावा 515 कर्मचारियों को नियमतिकरण का लाभ मिलेगा। गढ़ी कैंट में 5 सितारा होटल के लिए 4 करोड़ 54 लाख रुपये  मैसर्स ऐपिटोंग कम्पनी को वापस देने पर भी कैबिनेट की मुहर लगी, होटल बनाने के लिए कम्पनी ने सरकार को 4 करोड़ 54 लाख रुपये दिए थे। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा नियमावली में 50 पदों को मंजूरी दी गई, प्रणातीय चिकित्सा और दांत सेवा के डॉक्टर को सरकार ने पदोन्नति में आ रही अड़चन को दूर किया। पहाड़ में सेवा की अनिवार्यता पर छूट दी गई। वहीँ पहाड़ में सेवा न देने वाले डॉक्टरों को भी पदोन्नति मिल सकेगी। टिहरी झील में सी-प्लेन उड़ाने वाली योजना में फ्यूल में  20 प्रतिशत की जगह 1 प्रतिशत वैट को मंजूरी दी गई, ढाई एकड़ जमीन, नुकसान को 20 प्रतिशत सरकार भुगतान करेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like