पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कोहराम, रेल और हवाई सेवा बाधित

Please Share

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है, शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कोहरे और ठंड में बढ़ोत्तरी के चलते पूरे उत्तर भारत में लोग बेहाल है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी कहर ढा रही है। आलम यह है कि इस बार उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में पारा माइनस में पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आज सुबह तापमान 3.4 डिग्री तक पहुंच गया।  वहीं कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली रेलगाड़ियां भी देर से चल रही है। ट्रेन देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा  विमान भी अपने सही वक्त पर उड़ नहीं पा रहे हैं। बुधवार को खराब मौसम के चलते 11 ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं जबकि 15 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं। तो वहीं कोहरे की वजह से विमानों को भी उड़ने में दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से उड़ानों में देरी हो रही है।

वहीं जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बुधवार को मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई है। 28 साल में श्रीनगर में सबसे ठंडी सर्द रात रही। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जिससे गुरुवार को झीलें, तालाब और रिहायशी इलाकों में वॉटर सप्लाई के पाइपों में पानी जम गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like