शिक्षकों की मांग पर झुके शिक्षा मंत्री, दिया यह निर्देश..

Please Share

देहरादून: शिक्षक संगठनों के दबाव के आगे झुकते हुए आखिरकार राज्य सरकार ने शीतकालीन छुट्टियों में होने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम को टालने का फैसला ले लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निर्देश पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि, पहले यह प्रशिक्षण 3 से 13 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश में प्रस्तावित थे। शिक्षक संगठनों ने इस मामले में अपना कड़ा विरोध जताया था। इसके बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण की तिथि तीन के बजाय नौ जनवरी से कर दी थी। हालांकि उसके बावजूद संगठन इसे शीतकालीन सत्र के बाद करने की मांग पर अड़े रहे। प्रारम्भिक और माध्यमिक शिक्षकों को दस दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेना आवश्यक किया गया था।

शिक्षकों की मांग पर झुके शिक्षा मंत्री, दिया यह निर्देश.. 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like