आईपीएल कमेटी जल्द पहुंचेगी उत्तराखंड, रणजी मुकाबले को मिली सहमति

Please Share

आईपीएल कमेटी जल्द पहुंचेगी उत्तराखंड, रणजी मुकाबले को मिली सहमति 2 Hindi News Bharat »

आईपीएल कमेटी जल्द पहुंचेगी उत्तराखंड, रणजी मुकाबले को मिली सहमति
देहरदूनरू राजधानी देहरादून में बहुत जल्द ही रणजी ट्रॉफी मुकाबले होने वाले हैं जिसके लिए बीसीसीआई से सहमति मिल गई है। वहीं बहुत जल्द उत्तराखंड में आईपीएल जैसे मैच भी जल्द ही खेले जा सकते हैं।

यह तमाम जानकारी खेल मंत्री अरविंद पांडेय के ओएसडी नरेंद्र तिवारी ने हैलो उत्तराखंड से बात करते हुए कही। नरेंद्र तिवारी ने बताया कि एक तरफ खेल मंत्री ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी 38वें राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में सहयोग देने को लेकर केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल से मुलाकात की। जिसमें उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही गई है। वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई उपाध्यक्ष और आईपीएल के चैयरमैन राजीव शुक्ला से भी खेल मंत्री ने मुलाकात की और जल्द ही आईपीएल कमेटी को स्टेडियम का निरीक्षण करने को कहा है। जिससे उम्मीद है बहुत जल्द ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी आईपीएल मैच देखने को मिलेंगें।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री विनय गोयल ने उत्तराखंड में होने वाले 38 वें राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को लेकर केंद्र खेल विभाग के अधिकारियों और राज्य सरकार के खेल अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर एक बैठक आयोजित करने को कहा है।

उत्तराखंड में क्रिकेट मैच प्रेमियों के लिए यह एक अच्छी खबर है कि बहुत जल्द ही उत्तराखंड में भी आईपीएल जैसे मैच भी देखने को मिल सकेंगें। जिससे दर्शकों को तो इसका लाभ मिलेगा ही लेकिन उत्तराखंड में क्रिकेट खिलाड़ियों को भी इसका फायदा मिलेगा और उत्तराखंड के क्रिकेटरों को प्रोत्साहन मिलेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply