निकोबार को मोदी का तोहफा, किया कई योजनाओं का किया ऐलान

Please Share

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के अपने दौरे के दौरान कार निकोबार स्थित सुनामी स्‍मारक पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने 2004 में आई भीषण सुनामी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कई परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे।

इस दौरान पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने कोपरा के एमएसपी में 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया। अब मिलिंग कोपरा का एमएसपी 7511 से 9525 रुपया हो गया। तो वहीं, बॉल कोपरा का एमएसपी 7750 से बढ़ाकर 9920 रुपया किया गया है।

पीएम ने कहा कि कार-निकोबार में कैंबल बे में करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से कैंबल बे जेट्टी का विस्तार करीब डेढ़ सौ किलोमीटर तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा मूस जेट्टी की गहराई बढ़ाने के लिए भी योजना बनाई गई है, ताकि यहां बड़े जहाज़ों को रुकने में मुश्किल ना हो।

पीएम मोदी ने कहा कि कार-निकोबार के युवा पारंपरिक रोजगार के साथ-साथ आज शिक्षा, चिकित्सा और दूसरे कामों में भी आगे बढ़ रहे हैं। स्पोर्ट्स की स्किल तो यहां के युवा साथियों में रची-बसी है। कार-निकोबार फुटबॉल समेत अनेक खेलों में देश के बेहतरीन स्पोर्टिंग टैलेंट के लिए भी मशहूर हो रहा है। केंद्र सरकार हमारे मछुआरों को सशक्त करने में जुटी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंडमान और निकोबार में रहने वाले हर नागरिक के लिए जीवन से जुड़ी हर व्यवस्था को आसान करने में जुटी है। सस्ता राशन हो, स्वच्छ पानी हो, गैस कनेक्शन हो, केरोसिन हो, हर सुविधा को आसान करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार हमारे मछुआरों को सशक्त करने में जुटी है। हाल में ही देश में मछलीपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए 7 हज़ार करोड़ रुपए के एक विशेष फंड का प्रावधान किया गया है। इसके तहत मछुआरों को उचित दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like