VIDEO: सरकारी गाड़ी में ही बेचने चले सरकारी सम्पति!

Please Share

-संवाददाता शिवा रानाकोटी

टिहरी: कई असामाजिक तत्वों द्वारा सरकारी सम्पति को नुकसान पहुँचाने के मामले देवप्रयाग में आते रहे हैं। एक बार फिर कुछ लोगों द्वारा चंद पैसों के लालच में सरकारी सम्पति को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब ये लोग सरकारी गाड़ी में ही सरकारी सम्पति को कबाड़ की दुकान पर बेचने ले गये। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि दूर संचार की गाड़ी में सरकारी खम्बे व तारों के बंडलों को किस तरह खुद कबाड़ी उतारते दिख रहा है।

वहीँ मामले में हैलो उत्तराखंड न्यूज़ को बीएसएनएल एमडी एचके वर्मा और देवप्रयाग एसओ ने बताया कि, इस तरह के मामलों की जाँच की जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

देवप्रयाग में सड़कों पर घूम रहे लुटेरे!

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like