वंदे मातरम गाने के फैसले को नए रूप से करेंगे लागू: कमलनाथ

Please Share

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को लेकर मचा राजनीतिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले पर सीएम कमलनाथ ने सफाई देते हुए कहा कि, इस मामले में वह आज या कल ने नई घोषणा करने वाले हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक जनवरी से मंत्रालय में वंदे मातरमगान की अनिवार्यता को बंद कर दिया है। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान में कमलनाथ पर निशाना साधा था।

मामले को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, वह वंदे मातरम को एक नया रूप देंगे और इसे गाने के फैसले को नए तरीके से लागू करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी घोषणा आज या कल में हो जाएगी। कमलनाथ ने कहा था कि यह निर्णय ना किसी एजेंडे के तहत लिया गया है और ना ही हमारा वंदेमातरम गान को लेकर कोई विरोध है।

उन्होंने कहा था कि वंदेमातरम हमारे दिल की गहराइयों में बसा है। हम भी समय-समय पर इसका गान करते है। उन्होंने कहा कि इसे वापस प्रारंभ करेंगे, लेकिन एक अलग रूप में। उन्होंने कहा कि हमारा यह भी मानना है कि सिर्फ एक दिन वंदेमातरम गाने से किसी की देशभक्ति या राष्ट्रीयता परिलिक्षित नहीं होती है।

बता दें कि, राज्य के सभी मंत्रालयों में करीब 13 साल से हर महीने के पहले कामकाजी दिन वंदे मातरम गाने की परंपरा चल रही थी। जिसे राज्य की कांग्रेस नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार ने रोक लगा दी है। इसके बाद प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इस पर हंगामा कर दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like