पिथौरागढ़: आज पहुंच सकता शहीद का पर्थिव शरीर पैतृक गांव

Please Share

पिथौरागढ़: थाना दिनेशपुर के गांव उदयनगर निवासी असम राइफल्स के जवान गोपाल सिंह मेहरा नगालैंड में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। वे मूल रूप से गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे।

उनका पार्थिव शरीर गुरूवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा। समाचार मिलते ही परिजन गंगोलीहाट रवाना हो गए। मूल रूप से गांव जजौली, पोस्ट दशाईथल तहसील गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 49 वर्षीय गोपाल सिंह मेहरा 24 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर थे। वह वर्तमान में नगालैंड में तैनात थे। बुधवार तड़के चार बजे लोबरा के पास आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से गोपाल सिंह शहीद हो गए। गोपाल सिंह के बड़े भाई निर्मल सिंह भी असम राइफल्स (नागालैंड) में ही तैनात हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like