कांग्रेस ने लगाये झूठे आरोप, राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं हुआ: अमित शाह

Please Share

नई दिल्ली: बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने रविवार को दादर एवं नागर हवेली के सिल्वासा में कांग्रेस पर जमकर निशानेबाजी की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन से लेकर आसमान तक घोटाले किए हैं। उन्‍होंने कहा कि ‘वर्षों तक देश में कांग्रेस की सरकारें चलीं लेकिन उन्होंने देश के गरीबों के स्वास्थ्य की कभी चिंता नहीं की, मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा दी है।’ जबकि देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम और देश का गौरव बढ़ाने का काम बीजेपी ने किया है। उन्होंने कहा कि देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है, लेकिन देश की जनता सब जानती है। देशवासी कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं हैं।

इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि ‘राफेल सौदे में चवन्नी तक का घोटाला नहीं है, कांग्रेस झूठे आरोप लगा रही है और शनिवार को देश की रक्षा मंत्री ने संसद में कांग्रेस के सभी आरोपों को झूठा भी साबित कर दिया है। अमित शाह ने इस दौरान कहा कि ‘पिछले 4.5 साल में मोदी सरकार ने देश के हर क्षेत्र में काम करने का काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि ‘हमारे लिए भारत माता की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है, उसके बाद हमारे लिए चुनाव जीतना आता है। देश में एक के बाद एक घोटाला करने वाली कांग्रेस पार्टी आज हम पर आरोप लगा रही है लेकिन देश की जनता सब जानती है। वो कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है।’ इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी को हराने के लिए पूरा विपक्ष इकट्ठा हो गया है। देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like