पिथौरागढ़ त्रासदी – रेस्क्यू अभियान हुआ बन्द…

Please Share

पिथौरागढ़: मालपा और मांगती में बरसी आसमानी आफत को आज 18 दिन हो गये है। इस आपदा में 33 लोग लापता हुए थे जिनमें से अब तक 9 लोगों के ही शव बरामद हुए है। जबकि 24 लोग अभी भी लापता है। लापता लोगों में 12 लोग नेपाल मूल के है और 6 लोग सेना के जवान है। रेस्क्यू को आज से बंद कर दिया गया है।

पिथौरागढ के जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीआफ एनडीआरफ आईटीबीपी एसएसबी के द्वारा 14 अगस्त से लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया।जिसमें 21 अगस्त को काली नदी के किनारे एक शव ही बरामद हुआ। तब से लेकर अब तक कुछ भी नही मिला जिसके चलते मांगती और मालपा में रेस्क्यू अभियान बन्द कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि काली नदी किनारे पुलिस आैर एसएसबी के द्वारा निगरानी अभी भी की जायेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply