महिला कांस्टेबल से माफ़ी के बाद उप-सेनानायक बने परीक्षित कुमार

Please Share

देहरादून: पुलिस महकमे में विभिन्न अधिकारियों के तबादले व जिम्मेदारीयों में फेरबदल किया गया है। परीक्षित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से उपसेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी उधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, स्वेता चौबे अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहरादून, मणिकांत मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रिय हरिद्वार, नवनीत सिंह उपसेनानायक एसडीआरएफ वाहिनी देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून, सरिता डोभाल अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर देहरादून, प्रमेन्द्र सिंह डोभाल उपसेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून, हरीश वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेक्टर हल्द्वानी, मनोज कत्याल अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी हरिद्वार और प्रकाश चन्द्र आर्य अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून बनाये गये।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like