छात्रवृत्ति घोटाले के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही सरकार:अनुस्वरूप

Please Share

-अरुण कश्यप
हरिद्वार: आज लक्सर मे भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा की विशाल बैठक हूई, जिसमे सैकडो संगठन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुस्वरूप ने मंच पर संबोधन करते हुए कहा कि, कुछ लोग इस संगठन को एक राजनैतिक संगठन मान रहे हैं। मै एक बात साफ कर देती हूं कि यह संगठन राजनैतिक नही है। यह पूरी तरह से अराजनैतिक संगठन है, जो समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लिये काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि, यह संगठन सरकार के नुमाईन्दो के कानो तक गरीबो की आवाज पहुंचा कर उनकी परेशानी से उन्हे अवगत कराने का काम कर रहा है और शासन के बन्द कानो को खोलकर गरीबो की समस्याओ से अवगत करा रहा है। ताकि, सरकार उनके लिये कुछ अहम फैसले लेकर उनकी समस्याओ को समझकर उनके हित के लिए काम करे।
इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सरकार ने जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से जांच अधिकारी तक को बदलने की कोशिश की लेकिन हाईकोर्ट ने सरकार के आदेश को निरस्त करते हुए जांच अधिकारी को बदलने पर रोक लगाई। उन्होंने कहा कि इससे भी भाजपा सरकार की दलित विरोधी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिये कि दलितों से जुड़े मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए जांच को जल्द पूरा कर दोषियों को सजा दिलाने का काम करे। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी भी दी कि, अगर छात्रवृत्ति घोटाले पर सरकार ने जल्द ही कोई कार्यवाही नही की तो रमाबाई अम्बेडकर महासभा सड़को से लेकर विधानसभा के घेराव तक से भी पीछे नही हटेगी।
डॉ. अनुस्वरूप ने वन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के मालिकाना हक के मुद्दे पर भी सरकार को मंच से चेतावनी दी। उन्होने कहा कि, अपने ही देश मे रह रहे लोगों को उनके हकों से कैसे वंचित किया जा सकता है। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता वशिष्ठ पासवान ने मंच पर बोलते हुए कहा कि, सरकार गरीबो का शोषण कर रही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि सरकार शोषण करना बन्द करे नही तो हम सरकार के खिलाफ खडे होकर आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जायेगे।
जिला महामंत्री राकेश कश्यप ने कहा कि, यदि सरकार ने संविधान से कोई छेडछाड की तो सरकार को इसका परिणाम भुगतना होगा।
बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष राजू विराटिया, जिला अध्यक्ष उमेश बोस, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनुज अष्टवाल, लाला कश्यप, मदन कश्यप, सरफराज अंसारी, विनोद आजाद ,कामता प्रसाद , मोहित ,उल्फत शमीम आदि सैकड़ों संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like