अमित शाह पहुंचेंगे उत्तराखंड, प्रदेश भाजपा की बैठकों का दौर शुरू

Please Share

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को उत्तराखंड पहुँच रहे हैं। वे देहरादून में टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के संयुक्त त्रिशक्ति सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शाह दोनों संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही वे वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगे।

दो फरवरी को शाह के तीन कार्यक्रम हैं। इनमे सबसे पहले आगमन पर वे एक विशेष आयोजन में भाग लेने के बाद देहरादून में त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें टिहरी व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों के 4,621 बूथों के अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलओ-दो तथा उससे ऊपर के पदाधिकारी व विधायक, सांसद भाग लेंगे। इस प्रकार करीब 14 हजार से अधिक प्रतिनिधि इस सम्मेलन भाग लेंगे।

वहीँ देहरादून में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तैयारी के लिए ज़िला बैठकों का क्रम शुरू हो गया। तैयारी को लेकर 21 जनवरी को देहरादून महानगर व 22 जनवरी को देहरादून जिला की बैठकें होंगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। इससे पहले उत्तरकाशी, टिहरी व हरिद्वार जिलों की बैठकें होंगी। पौड़ी, अल्मोड़ा व नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों के त्रिशक्ति सम्मेलनों की तिथियां बाद में तय की जाएंगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like