VIDEO: विकासनगर में अब शांतिपूर्ण माहौल, शव को खोजने के लिए भेजी गई टीम: एडीजी अशोक कुमार

Please Share

देहरादून: विकास नगर घटनाक्रम पर बात करते हुए एडीजी अशोक कुमार ने कहा कि, अब स्थिति नियंत्रण में है व शांतिपूर्ण है। जो भी इस घटनाक्रम को लेकर रविवार को हुआ वह नहीं होना चाहिए था। साथ ही कहा कि, पुलिस ने लोगों को समझाने की भी कोशिश की क्योंकि, जो भी घटना घटित हुई मामले में कार्यवाही जारी है और अभियुक्त गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके लोगों का आचरण सही नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश भी की लेकिन जब कुछ लोग अराजकता पर उतर आए तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और कुछ लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि वहां पर मृत व्यक्ति के शव को खोजने के लिए टीम भेजी गई है। साथ ही लोगों से शांति की अपील करते हुए कहा कि, पुलिस के पास अभियुक्तों के खिलाफ पर्याप्त सबूत है।
हत्या के कारणों पर उन्होंने कहा कि अभी तक हत्या की जो वजह सामने आई है उससे पता चला है कि वह सभी नशे की आदी थे और आपसी विवाद के चलते ही उक्त व्यक्ति की हत्या की गई।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like