मसूरी में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठण्ड, पर्यटक उठा रहे लुफ्त

Please Share

मसूरी: पहाड़ो की रानी मसूरी  में साल का दूसरा हिमपात होने से स्थानीय लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मसूरी में तड़के बर्फ गिरनी शुरू हुई तो तापमान में भारी गिरावट आई। जिसके चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पूरी मसूरी बर्फ की सफेद चादर से ढकती जा रही है। सड़कों पर बर्फ  जमा होने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है।

वहीं धनोल्टी में भी देर रात्रि से बर्फबारी लगातार जारी है। मसूरी आये कुछ पर्यटकों का कहना है कि हमने पहली बार बर्फ को गिरते देखा है और हम बहुत खुश हैं और दोस्तों के साथ बर्फ का खूब आनंद ले रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like