उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत कोश्यारी बने महाराष्ट्र के राज्यपाल

Please Share

मुम्बई: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। राज्यपाल सी. विद्यासागर राव का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति की गई है। राव ने 30 अगस्त 2014 को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद संभाला था, जिसका 5 वर्ष का कार्यकाल कल समाप्त हो गया। राष्ट्रपति ने शनिवार को कोश्यारी की नियुक्ति की।

17 जून 1942 को जन्मे कोश्यारी उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। कोश्यारी अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं। वे शिक्षक और पत्रकार भी रहे हैं। 1975 में पिथौरागढ़ से प्रकाशित होने वाले ‘पर्वत पीयूष’ साप्ताहिक के संस्थापक एवं प्रबंध संपादक भी रहे।
इसके अलावा आपातकाल के समय 1977 में वे जेल में भी रहे। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद वे भाजपा के पहले प्रदेशाध्यक्ष बने। 2001 से 2002 तक वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे। 2002 से 2007 तक उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद संभाला। 2008 से 2014 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like