परेड ग्राउंड अब शिवाजी पार्क की तर्ज पर बनेगा

Please Share

परेड ग्राउंड अब शिवाजी पार्क की तर्ज पर बनेगा 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: परेड ग्राउंड के दिन अब बुहरने जा रहे हैं। नगर निगम अब देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड को मुंबई के शिवाजी पार्क की तर्ज पर तैयार करने जा रहा है जिसमे मल्टी स्टोरी बिल्डिंग और पार्किंग की उचित व्यवस्था भी की जाएगी, जिसके लिए मेयर विनोद चमोली के निर्देश पर अधिकारी पार्क का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।

दून को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद राजधानी में सौंदर्यीकरण के काम शुरू कर दिया गए हैं। इसमें गांधी पार्क मार्केट और तिब्बती मार्केट रोड से 5 मीटर तक का वॉकवे बनाया जाएगा जिसमें रोड के दोनों ओर पेड़ लगाए जाएंगे। लोगों की बैठने के लिए उचित व्यवस्था होगी जिनका लाइटो से डेकोरेशन किया जाएगा।

इसके अलावा परेड ग्राउंड में नगर निगम की जमीन पर जो बिल्डिंगे हैं उन्हें तोड़ कर  मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाएगी। बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। इतना ही नहीं टॉप फ्लोर पर कमर्शियल इस्तेमाल भी किया जाएगा।

इसके अलावा धरना स्थल, ग्रीन स्पेस में तब्दील किया जाएगा जिसका नगर निगम ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है जिसकी हरी झंडी मिलते ही सभी कार्य किये जायेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply