बेंगलुरु: भारतीय वायुसेना का मिराज 2000 विमान शुक्रवार को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक पायलट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में एक पायलट का शव पूरी तरह झुलस गया जबकि दूसरे पायलट की हालत गंभीर है। हादसा शुक्रवार सुबह 10.30 बजे एक संक्षिप्त यात्रा के दौरान हुआ। विमान में धमाका होने के बाद आग की लपटें उठने लगीं और घटनास्थल पर धुआं छा गया, जिससे यात्री और इसके आसपास रहने वाले लोग हैरान रह गए। इसके बाद अग्निशामकों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

