लोकसभा चुनाव: सभी सैक्टर अधिकारियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण कल

Please Share

देहरादून: लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 की प्रारम्भिक तैयारियों के तहत जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने निर्वाचन हेतु सभी सैक्टर अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग के सैक्टर अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है।

जिनका प्रशिक्षण शनिवार को सुबह 10 बजे से ओएनजीसी ऑडिटोरियम कौलागढ में आयोजित किया गया है। उक्त के परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सैक्टर अधिकारियों को अनिवार्य रूप से प्रथम चरण के इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु नियुक्त किये गये सभी सैक्टर अधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ ही जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा दूरभाष से भी अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों से निर्धारित स्थल एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like