अल्मोड़ा: 12 साल की नाबालिक से 34 साल के व्यक्ति की शादी कराने गये अभियुक्त गिरफ्तार

Please Share

अल्मोड़ा: पुलिस ने साढ़े बारह साल की नाबालिग लड़की को लेकर चितई स्थित ग्वल देवता मंदिर में मुरादाबाद से शादी कराने पहुंचे 34 साल के दूल्हे, शादी तय कराने वाले बिचौलिये और दोनों पक्षों के कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पैसे के लेन-देन के जरिये नाबालिग की शादी तय करने की पुष्टि होने पर दूल्हे, लड़की के पिता और दो बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

वहीँ पुछ्ताछ में दोनों पक्षों के लोग आरोपों से मुकरने लगे। जांच के बाद पुलिस ने दूल्हा वीर सिंह (34) पुत्र स्व. जय सिंह निवासी रुस्तमपुर मुरादाबाद, दुल्हन के पिता और बिचौलिये प्रेम राम पुत्र मुशराम निवासी करासीबूंगा काफलीगैर, बागेश्वर और जयवीर पुत्र राम रतन निवासी चांदपुर बिजनौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like