बागेश्वर में भी एयर सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जमकर आतिशबाजी, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Please Share
बागेश्वर: भारतीय वायुसेना द्वारा पीओके और पाकिस्तान पर एयर सर्जिकल स्ट्राइक करने पर बागेश्वर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता बेहद खुश हुए। उन्होंने एसबीआई तिराहे पर जमकर आतिशबाजी की और जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष ने कहा कुछ दिन पूर्व पाकिस्तान ने कायराना हरकत कर हमारे जवानों को मार गिराया था। उसका सटीक काउन्टर ज़वाब हमारी देश की वायु सेना ने दिया। आगे भी  इसी तरह से सख्त कार्यवाही पकिस्तान के ख़िलाफ़ होती रहनी चाहिए।
वहीँ युवाओं का कहना है हमारी भारतीय वायुसेना द्वारा एयर सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान और उसके आतकंवाद को कड़ा तमाचा मारा है। जिससे हम लोग बहुत खुश है।  आगे भी भारतीय सेना को ऐसे जवाबी हमले देते रहने चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की बड़ी कार्यवाही भविष्य में भी होती रहनी चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like