राष्ट्र की सुरक्षा को वोट की नजर से देख रही बीजेपी : अखिलेश

Please Share

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीतिर करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विडंबना है कि आज जब पूरा देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन बीजेपी को अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने में कोई संकोच नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकॉर्ड बनाने और अपनी चुनावी सभाएं करने में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने लगातार सेना के शौर्य का सम्मान करते हुए सरकार से हालात का राजनीतिकरण न करने की अपील की है। लेकिन बीजेपी ने राजनीतिक मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखा है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा को भी जनसंपर्क और वोट की नजर से देख रही है। यह लोकतांत्रिक भावना के प्रतिकूल है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि आतंकवादी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान सख्त कार्रवाई करेगा और उसको जड़ से खत्म करेगा। शांति बने रहने की प्रार्थना के साथ हम शहीदों के परिवारों को यकीन दिलाते हैं कि हम उनका बलिदान कभी नहीं भूलेंगे।”

अखिलेश ने कहा, “देश के वीर जवान सीमा पर और सीमा के बाहर भी अपना पराक्रम दिखा रहे हैं। वे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। देश की मजबूती और सुरक्षा के लिए वे बलिदान दे रहे हैं, लेकिन इसका पूरा श्रेय बीजेपी लेने पर आमादा है। उन्होंने आगे कहा, देश के वीर जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन के सकुशल और सही सलामत लौटना हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने जो हिम्मत और हौसला दिखाया है वह अभिनंदनीय है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like