नीलकंठ यात्रियों के दल पर हाथी ने किया हमला, युवक को हाथी ने उतारा मौत के घाट

Please Share

देहरादून: नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हाथी ने हमला कर दिया। एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला। एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह तीन बजे की है। जब नीलकंठ महादेव मंदिर से लौट रहे दिल्ली के दो शिव भक्त राजाजी नेशनल पार्क के बीच से गुजर रहे थे। घना अंधेरा होने के कारण उन्हें झाड़ी में छिपे जंगली हाथी का पता नहीं चल सका।
हाथी के हमले में दिल्ली करोल बाग निवासी 20 वर्षीय देशबंधु कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रताप सिंह निवासी रामेश्वर नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र अधिकारी दिनेश उनियाल कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। मृतक का शव मॉर्चरी में रखा गया है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like