तेन्दुवे की खाल के साथ तीन गिरफ्तार – तस्कर बाजार में 5 लाख है कीमत

Please Share

तेन्दुवे की खाल के साथ तीन गिरफ्तार – तस्कर बाजार में 5 लाख है कीमत 2 Hindi News Bharat »

बीते रोज शाम 9 बजे पुलिस ने एक तेंदुवे की खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना सहसपुर का है जहां रात में सिंहनीवाला तिराहा,धूलकोट जंगल के पास से इन तीन तस्करों को पकड़ा गया है।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि मोहन्ड के जंगल में 5 दिन पहले इन्होनें इस तेंदुवे का शिकार किया तथा इसकी खाल उतारी। जिसके बाद बीती रात इस खाल को लेकर वे इसे बेचने के लिए प्रेमनगर जा रहे थे। खाल की कीमत तस्कर बाजार में पांच लाख बताई जा रही है।

लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इस तस्करी पर लगाम लगाते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिसके बात धारा 3/9/39/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply