परिसंपत्ति बंटवारे पर, यूकेडी ने की सरकार की घेराबंदी..

Please Share

परिसंपत्ति बंटवारे पर, यूकेडी ने की सरकार की घेराबंदी.. 2 Hindi News Bharat »

उत्तराखंड औऱ उत्तरप्रदेश के बीच परिसंपत्तियों को लेकर हुए समझौते अब सरकार की ही गले की फांस बन रहे हैं। आज यूकेडी ने भी परिसंपत्तियों के मामले में प्रेसवार्ता कर सरकार को जमकर घेरा।

यूकेडी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट ने बताया कि केंद्र में दमकारी सरकार बैठी है, जिन लोगों ने बीजेपी को सत्ता में बैठाया है यह पार्टी उन्हीं लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उनका कहना था कि उत्तराखंड की वर्तमान सरकार कुंभ मेले की जमीन को भी नहीं बचा पायी। जबकि केंद्र, यूपी और उत्तराखंड तीनों जगह एक ही पार्टी की सरकार है।

किसानों की कर्ज माफी को लेकर उन्होनें कहा कि किसानों का कर्ज माफ करना तो दूर की बात है, अभी तक किसानों का बकाया भी नहीं चुकाया गया है। सराकार को चुनैती देते हुए भट्ट ने कहा कि जल्द ही किसान सड़कों पर आन्दोलनरत होंगे औऱ यूकेडी उनके साथ खड़ी रहेगी।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले राज्य की सीमा से सटे परिसंप्पति बंटवारे में उत्तराखंड के हाथ से बहुत कुछ चला गया है। हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र व बनबसा गेस्ट हाउस,नानक सागर ये सभी उत्तरप्रदेश के हिस्से में चले गये हैं।

हालांकि अब यह मांग भी उठने लगी है कि बंटवारे पर पुनर्विचार होना चाहिए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply