LIVE देहरादून: अंबानी में ऐसा क्या है कि उसे दुनिया का सबसे बड़ा कांनट्रेक्ट पकड़ा दिया: राहुल गाँधी

Please Share
राहुल गाँधी का देहरादून दौरा..

लाइव अपेडट:
01:35 PM: राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने संबोधन में राहुल गांधी, अनुग्रह नारायण सिंह, हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश सहित मंचासीन सभी कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया। उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड की जनता की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत किया। कहा कि 2019 की जंग इस बात की है कि देश का लोकतंत्र जीवित रहेगा या नहीं। ये जंग सच और झूठ के बीच है। प्रीतम सिंह ने किसानों की ऋण माफी नहीं देने, 13 किसानों की आत्महत्या, नोटबंदी और जीएसटी को लेकर हमला बोला।
01:00 PM: राहुल गांधी रैली स्थल पर पहुंचे। कुछ देर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
12:50 AM : रैली स्थल में हरीश रावत पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।
12:30 AM: मनीष खंडूड़ी मंच पर पहुंचे। वह भाजपा के दिग्गज नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के बेटे हैं और आज कांग्रेस ज्वॉइन करने वाले हैं।

12:10 AM: राहुल गांधी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्राइवेट प्लेन से पहुंचे। राज्य प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्वागत किया। जिसके बाद राहुल देहरादून के लिए रवाना हो गए।
11:00 AM: राहुल गांधी को सुनने के लिए भीड़ जुटने लगी है। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार (16 मार्च) को परिवर्तन रैली को संबोधित करने के लिए दून पहुंच रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे परेड ग्राउंड में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। रैली के बाद राहुल तीनों शहीदों के घर जाकर परिजनों से मुलाकात करेंगे। रैली में राहुल गांधी के लिए मुख्य मंच बनाया गया है। अन्य बड़े नेताओं के लिए दूसरा मंच तैयार किया गया है। राज्यभर से कार्यकर्ता रैली में पहुंच रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like