राहुल गाँधी के अलावा प्रियंका गाँधी और मनमोहन सिंह आ सकते हैं उत्तराखंड

Please Share

देहरादून: लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीतने के उद्देश्य से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। वे तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी छह अप्रैल को अल्मोड़ा, पौड़ी और हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भी आठ-नौ अप्रैल को तराई में जनसभा कराई जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी की जनसभा कराने पर भी विचार चल रहा है। फ़िलहाल कांग्रेस प्रदेश संगठन ने इन कार्यक्रमों की सूची पार्टी हाईकमान को भेज दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like