मोदी राज में तेजी से हुआ है उत्तराखंड का विकास: राजनाथ सिंह

Please Share

देहरादून: राजनाथ सिंह की आज प्रदेश में पिथौरागढ़, गोपेश्वर और कोटद्वार में तीन रैलियां की गई। इस दौरान राजनाथ सिंह कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने सेना पर सवाल खड़े किए हैं। जनता उनको माफ नहीं करेगी। सबसे पहले पिथौरागढ़ में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा भी मौजूद रहे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद पर्वतीय राज्य उत्तराखंड का तेजी से विकास हुआ है। अटल आयुष्मान योजना शुरू करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना की। कहा कि राज्य के हर परिवार को पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों की मौत पर सरकार से लाशों की संख्या पूछी गई। आतंकियों की लाशें गिनने का काम चील और गिद्ध करते हैं।
कांग्रेस पर धावा बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता की आंख में धूल झोंककर राजनीति की। भाजपा जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति करती है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है। इसके बाद राजनाथ सिंह गोपेश्वर में आयोजित जनसभा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र में एक मंत्री के भी दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है। मोदी सरकार ने पांच साल में भारत के सम्मान और प्रतिष्ठा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिलाया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like