कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के 4 ठिकानों पर IT का छापा

Please Share

इंदौर: बड़ी खबर मध्य प्रदेश से है, जहां आयकर विभाग की टीम ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के घर देर रात करीब 3 बजे छापा मारा है, आईटी विभाग की टीम ने कक्कड़ के 4 ठिकानों पर धावा बोला है, खबर है कि दिल्ली से आए 15 से अधिक अधिकारियों की टीम कल देर रात करीब तीन बजे उनके निवास पर पहुंची थी, टीम की ओर से विजय नगर स्थित शोरूम सहित अन्य स्थानों पर भी जांच की जा रही है।

प्रवीण जब पुलिस अधिकारी थे तब भी उनके खिलाफ कई मामले सामने आए थे। प्रवीण कक्कड़ सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। कहा जा रहा है कि आयकर विभाग मध्य प्रदेश, गोवा और दिल्ली में करीब 50 जगहों पर छापेमारी की है जिसमें 300 अधिकारी जुटे हैं। प्रवीण कक्कड़ को पुलिस विभाग में रहने के दौरान उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इसके बाद उन्होंने 2004 में अपने नौकरी छोड़ दी और कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के ओएसडी बन गए। 2015 में कांतिलाल भूरिया को रतलाम-झाबुआ सीट पर मिली जीत में प्रवीण कक्कड़ का अहम रोल था। दिसंबर 2018 में वे सीएम कमलनाथ के ओएसडी बने थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like