दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में खाना खाने के बाद कई यात्री बीमार, हंगामा

Please Share

झराखंड : सरकार अक्सर दावा करती है कि रेलवे में सुधार हुआ है। खाने की क्वालिटी को लेकर भी सरककर ने कई बार दावे किये, हकीकत यह है कि रेलवे द्वारा यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में देखने को मिला है। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में घटिया खाना खाने के बाद कई यात्री बीमार हो गए हैं।

फूड प्वॉइजनिंग के शिकार यात्री झराखंड के गोमो रेलवे स्टेशन पर उतरे और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद पेंटरी कार संचालक के खिलाफ रेलवे के अधिकारियों को शिकायत पत्र लिखा। इसके बाद यात्रियों का गुस्सा शांत हो पाया।नई दिल्ली स्टेशन से दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के रवाना होने के बाद रात में यात्रियों को पेंटरी कार से भोजन परोसा गया था। खाना खाने के बाद कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ यात्रियों ने पेट में दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत की। यात्री रातभर ऐसे ही परेशान रहे है।

रविवार सुबह 8 बजे जैसे ही ट्रेन गोमो रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्री ट्रेन से नीचे उतरे और हंगामा शुरू कर दिया। वहीं कुछ बीमार यात्रियों को रेलवे की तरफ से इलाज दिया गया।पिछले साल 23 मई, 2018 को पुरी-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। ट्रेन में नाश्ते के बाद 33 यात्रियों की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद आनन-फानन में 14 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी संजय घोष ने बताया था, ष्ट्रेन के पश्चिम मिदनापुर जिले के बेल्दा स्टेशन पहुंचने पर शुरुआत में 2 यात्रियों ने उल्टी और बेचैनी की शिकायत की। यात्रियों को देखने के लिए जल्द ही एक डॉक्टर बुलाया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like