मसूरी में गिरा पांच मंजीला भवन का एक हिस्सा, बाल-बाल बचे लोग

Please Share

मसूरी: मसूरी के लढौर क्षेत्र में घंटाघर के पास एक कई साल पुराना जर्जर पांच मंजिला भवन का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। भवन में रह रहे लोग बाल-बाल बच गए। भवन गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग भवन गिरने की आवाज सुनकर अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पुलिस ने भवन के एक हिस्से में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार भवन में वर्तमान में चार किरायेदारों के साथ मकान मालिक भी रहते हैं। दरअसल, मकान मालिक और किराएदारों के बीच भवन खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचारधीन है। किरायेदार सतीष कुमार ने बताया की भवन स्वामी नीतिन मित्तल लगातार उनसे मकान खाली कराने के लिये दबाव बना रहा हैं। उनको परेशान किया जा रहा है। उनको आरोप है कि मकान मालिक ही मकान को कमजोर करने के लिए बा-बार तोड़फोड़ करता रहता है।
किरायदार का कहना है कि बार-बार की गई तोड़-फोड़ के चलते ही मकान का एक हिस्सा गिर गया है। किरायेदार मकान में कई सालों से रह रहे हैं और मकान खाली करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि न्यायालय जो भी निर्णय देगा, उसका पालन किया जाएगा। भवन स्वामी नीतिन मित्तल ने कहा कि उनका भवन काफी पूराना है और जर्जर हो गया है। उनका कहना है कि किरायेदारों को खाली करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वे खाली करने को तैयार नहीं हैं। किरायेदारों के कारण उनके परिवार पर भी खतरा हो गया है।
मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि भवन का हाल काफी खराब है और कभी भी गिर सकती है। मकान मालिका और किरायेदारों के बीच कई बार बैठक करा दी गई है। लेकिन, दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं हैं। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय के दिशानिर्देशानुसार एक फिर से मकान खाली कराने का प्रयास किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like