जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के अस्पताल में फायरिंग, एक की मौत; एक घायल

Please Share

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के जिला अस्पताल में मंगलवार को आतंकियों की फायरिंग में पुलिस के पीएसओ की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा सहायक चंद्रकांत शर्मा आतंकी हमले में घायल हो गए, उनके पीएसओ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शर्मा आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। उनकी हालत नाजुक है। बताया जाता है कि चंद्र कांत हॉस्पिटल में मेडिकल असिस्टेंट हैं। इस घटना के बाद किश्तवाड़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस घटना के बाद तनाव है। सूत्रों के अनुसार ये आतंकी हमला था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like