एग्जिट पोल में फिर आ रही है मोदी सरकार, सीटों का उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान

Please Share

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल होगा। ज्यादातर एग्जिट पोल केंद्र में मोदी सरकार की वापसी की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन, सीटों को लेकर भारी नुकसान होता दिख रहा है। एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स में जो आंकड़े हैं, उसके मुताबिक एनडीए को 274 सीटों मिलती दिखाई दे रही हैं, जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में उसे 336 सीटें मिली थीं। बीजेपी की सीटों की बात करें तो उसे 228 सीटें मिल रही हैं। पिछली बार के मुकाबले उसे 54 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। वहीं, यूपीए को कुल 140 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं और कांग्रेस को 88 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भी वह तीन अंकों तक जाते नहीं दिखाई दे रही है। पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। वहीं अन्य के खाते में 129 सीटें जा सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। बीजेपी को यहां 40 सीटें मिल सकती हैं। सपा-बसपा गठबंधन को 36 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं, बिहार में एनडीए यानी बीजेपी़-जेडीयू़-एलजेपी को 31 और कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 9 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। झारखंड में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन को 7-7 सीटें मिल रही हैं। दिल्ली में बीजेपी के खाते में सभी 7 सीटें जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन अगर हो जाता है तो कुछ सीटों पर समीकरण भी बदल भी सकते हैं। कांग्रेस के लिए बड़ा झटका राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगता दिखाई दे रहा है। हाल ही में वहां सरकार बनाने के बाद भी लोकसभा चुनाव में उसकी सीटों में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 4 और कांग्रेस को 7 सीटें मिल रही हैं। राजस्थान में बीजेपी को 19 और कांग्रेस को 6 सीटें मिल रही हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 23 कांग्रेस को 6 सीटें मिल रही हैं। पिछली बार बीजेपी 27 और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।

पंजाब में कांग्रेस ने अपनी स्थिति बहुत मजबूत कर ली है। यहां पर कांग्रेस को 11, बीजेपी-1 और आम आदमी पार्टी-1 सीट जीत रही है। हरियाणा में बीजेपी को 8 और कांग्रेस को 2 सीटें मिल रही हैं। पीएम मोदी के गृह राज्य में गुजरात में बीजेपी को 24 और कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जाते दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी़शिवसेना को 35, कांग्रेस-एनसीपी को 13 सीटें मिल रही हैं। वहीं इस बार बीजेपी के लिए पश्चिम बंगाल और ओडिशा दो अहम राज्य हैं इस बार। इन राज्यों को बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 10, टीएमसी-31 और कांग्रेस को 1 सीट मिल रही है। वहीं ओडिशा में बीजेपी-10, बीजेडी-10 और कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिखाई दे रही है। असम में बीजेपी को 7, कांग्रेस को 4, एआईयूडीएफ को 2 और अन्य को 1 सीट मिल रही है।

अगर दक्षिण के राज्यों में नजर डालें तो अहम राज्य केरल में बीजेपी-1, कांग्रेस़मुस्लिम गठबंधन-14, सत्ताधारी एलडीएफ-4 और अन्य के खाते में एक सीट जाती दिखाई दे रही है। तमिलनाडु में बीजेपी़एआईए़डीएके गठबंधन -10, कांग्रेस़डीएमके गठबंधन-27 और अन्य के खाते में 2 सीटें जा रही हैं। तेलंगाना में बीजेपी के खाते में एक भी सीट नहीं जा रही है। वहीं कांग्रेस को 2, टीआरएस को 14 और अन्य के खाते में 2 सीटें जा रही हैं। आंध्र प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिखाई दे रहा है। वाईएसआर कांग्रेस को 21 और टीडीपी के खाते में 4 सीटें जाते दिखाई दे रही हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like