उमर अब्दुल्ला बोले: EVM में कांग्रेस का बटन काम नहीं कर रहा, EC का जवाब: बीजेपी का भी बटन था खराब

Please Share

जम्मू-कश्मीर: लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी है। जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर भी गुरुवार को मतदान हो रहा है। भारी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। गुरुवार को सुबह नैशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर पुंछ में कई बूथों पर ईवीएम में कांग्रेस के सिंबल वाले बटन के काम न करने की शिकायत की थी। इसको लेकर सियासत गरमाई थी।

उमर अब्दुल्ला के इन आरोपों पर निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शाहपुर में ईवीएम में कांग्रेस के बटन में कुछ दिक्कत आई थी, जिसके बाद वहां पर मशीन को बदल दिया गया। दूसरे पोलिंग बूथ पर बीजेपी के बटन में भी दिक्कत आई थी इसके बाद वहां भी मशीन को बदला गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like