भाजपा नहीं सैनिकों के बल पर सीमा सुरक्षित, सरकारें तो आती और जाती रहती हैं: अखिलेश

Please Share

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-पाठ के बाद शंखध्वनि के बीच झण्डी दिखाकर वीर सम्मान यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने बताया कि वीर सम्मान यात्रा के दौरान सेवानिवृत्त फौजी भाई अपने मन की बात कहेंगे और जनता की बात सुनेंगे। वीर सम्मान यात्रा पहले चरण में लखनऊ से मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और कन्नौज तक जायेगी। इस यात्रा अभियान के संयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव हैं।

​अखिलेश ने कहा कि मोदी के हाथों में नहीं बल्कि जब तक हमारे जांबाज सैनिक सीमा पर तैनात हैं तब तक हमारी सीमा सुरक्षित है।सरकारें तो आती और जाती रहती हैं। देश की खुशहाली और तरक्की का रास्ता समाजवादी विचारधारा से होकर जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान से जो अधिकार हमें मिले हैं उसे बचाने का काम हमारा है। इसलिए जो संविधान बचाना चाहते हैं वह महागठबंधन के साथ आएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने गठबंधन को मद्द की है, उसी तरह मद्द आगे के चरण में भी करें।

कैप्टन राजेश ने कहा कि सरकारें अवारा हो गयी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के तीन घंटे बाद तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सैनिकों को सम्मान देने की बात करने वाले मोदी घटना के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हैं। वहीं, जब पुलवामा हमला हुआ उसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी रैली कर रहे थे। भाजपा का चुनावी व्यापार बंद नहीं हुआ है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है।

सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि वीर सम्मान यात्रा में सेना के पूर्व सैनिक व अधिकारी रहेंगे वह जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like