आजम खां पर हुआ मुकदमा दर्ज, सैना के अपमान से जुड़ा है मामला

Please Share

आजम खां पर हुआ मुकदमा दर्ज, सैना के अपमान से जुड़ा है मामला 2 Hindi News Bharat »

उत्तरप्रदेश

वरिष्ठ सपा नेता और यूपी पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर आज बिजनौर जिले के चांदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा बजरंग दल औऱ विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उनका आरोप है कि आजम खान ने 27 जून को अपने बयान से भारतीय सेना का अपमान किया है जिसके कारण उन पर सेना का मनोबल टोड़ने के लिए मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए (सीओ. चांदपुर यशपाल सिंह द्वारा हमसे बात करने पर )

आपको बताए कि यूपी के रामपुर में 27 जून को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजम ने कहा था कि हिन्दुस्तान छह दशक के बाद अपने रास्ते से हट रहा है। हिन्दुस्तान के सियासतदां बैलेट के बजाये बुलेट का रास्ता अख्तियार करना चाहते हैं। अंजाम सामने है।

कश्मीर, झारखण्ड, असम में औरतों ने मारा फौज को और महिला दहशतगर्द उनके निजी अंग काट कर ले गईं। यह इतना बड़ा संदेश है जिसपर पूरे हिन्दुस्तान को शर्मिन्दा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पूरी दुनिया को क्या मुंह दिखायेंगे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता 1860 के तहत 153ए और 505 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply