चार धाम के लिए नियमित मार्गों के साथ ही वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड के चार धामों के लिए टूरिज्म पदाधिकारियों ने यात्रा के लिए नया रूट तैयार किया है। नियमित मार्ग हरिद्वार-ऋषिकेश, हर्बटपुर-बडकोट-यमुनोत्री के साथ ही कोटद्वार– पौड़ी– श्रीनगर के रास्ते यात्रा करने की भी अपील की गई है।

वहीँ चार धाम यात्रा से जुड़े टूर आपरेटरों में इस रूट को लेकर कन्फ्यूजन तो है, लेकिन उन आपरेटरों पर इससे कोई भी विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता दिखता, क्योंकि नियमित मार्ग भी यात्रा के लिए उपलब्ध होंगे और नए रूट से यात्रियों को सहूलियत ही मिलेगी।

वहीँ हैलो उत्तराखंड न्यूज़ से बातचीत में गढ़वाल कमिश्नर बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि, यह एक वैकल्पिक रूट है और इसे केवल ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए बनाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार किसी विशेष मार्ग को चुनने में कोई भूमिका नहीं रखती है। यह पूरी तरह से यात्रियों पर निर्भर है कि, वे जिस भी मार्ग से जाना चाहें। हम सभी मार्गों पर सुविधाएँ प्रदान करेंगे।

बता दें कि, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 7 मई को, केदारनाथ 8 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 9 मई को खुल रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like