युवतियों संग भागकर हरिद्वार पहुंचा युवक, परिजनों को देखते ही छत से कूदा, मौत

Please Share

हरिद्वार: दो युवतियों के साथ हरिद्वार के एक आश्रम में ठहरे युवक ने अपने परिजनों और पुलिस को देखकर आश्रम की छत से छलांग लगा दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, उक्त युवक दो युवतियों के साथ गुजरात के द्वारिका से भागकर हरिद्वार आया था। उनके परिजनों को जब उनके हरिद्वार पहुंचने की भनक लगी तो वो भी हरिद्वार आ गए और तीनों की तलाश में जुट गए। जब उन्हें युवक-युवतियां नहीं मिले तो उन्होंने पुलिस की मदद ली। पुलिस को अपनी जांच-पड़ताल में तीनों के एक आश्रम में ठहरे होने की जानकारी मिल गई।

सोमवार रात पुलिस उनके परिजनों के साथ आश्रम पहुंची। अपने परिजनों को पुलिस के साथ देखते ही युवक ने आश्रम की तीसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like