पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों में रोष, किया हाईवे जाम करने का ऐलान

Please Share

बागेश्वर: गरुड़ ब्लॉक में पेयजल की समस्या गहराती जा रही है। यहाँ जिला प्रशासन लिए गरुड़ ब्लॉक के पुरड़ा और मन्यूड़ा के बीच चल रहा पेयजल विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कहा कि डीएम दरबार में गुहार लगाने के बाद भी गंभीर समस्या का समाधान अब तक नहीं निकाला गया। अब ग्राम पेयजल लाइन बंद है जिससे उन्हें कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 मई को गागरीगोल में कौसानी-बागेश्वर देहरादून नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। मामले में मन्यूड़ा के ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने डीएम रंजना राजगुरु से भी मिले।

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर पुरड़ा और मन्यूड़ा के जल विवाद को हल करने की गुहार लगाई थी। जिसमें 30 अप्रैल तक की समय सीमा निर्धारित थी। तय समय के भीतर प्रशासन समस्या का समाधान करने में सफल नहीं रहा। जिसके चलते ग्रामीणों के सामने आंदोलन ही एकमात्र रास्ता रह गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।

क्या है मामला

गरुड़ ब्लॉक के दो ग्राम सभाओ मन्यूड़ा और पुरड़ा गांव को स्वजल की पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। दोनों गांवों को बराबर पानी मिले इसके लिए दोनों ग्रामों बीच एक समझौता वर्ष 2017 में हुआ था। लेकिन मन्यूड़ा के ग्रामीणों ने पुरड़ा पर समझौते में लिखी बातों का उल्लंघन व् नियम शर्तो का पालन न करने का गंभीर आरोप लगाया जिससे मन्यूड़ा गांव को भरपूर पेयजल नहीं मिल पा रहा है। उनकी मांग है जैसे  पिछले 10 सालों से जिस तरह से गांव को आधा पेयजल मिलता था, वैसे ही हमारे ग्राम को पेयजल मिलना चाहिए।

वहीँ जिलाधिकारी ने कहा कि, मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में एक उच्चस्तरीय जाँच टीम गठित करने के निर्देश दिए गये हैं, जो दोनों गांवों में मौके पर जाकर स्थलीय निरिक्षण करेगी। उसकी फाईनल रिपोर्ट के आधार पर समाधान किया जायेगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like